India News(इंडिया न्यूज़), Bhopal News: राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना की गई थी। पुलिस कस्टडी से फरार नाबालिग से रेप के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने फरार आरोपी को दिल्ली से पकड़ा है। आरोपी विष्णु अहिरवार को पकड़ने के बाद सस्पेंड पुलिसकर्मियों ने उसे हबीब गंज थाने की पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।
जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल के टीटी नगर में रहने वाली एक नाबालिग को 1 साल पहले किडनैप कर लिया था। पुलिस ने लडक़ी को फरीदाबाद से बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने विष्णु अहिरवार नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
किडनैप और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। टीटी नगर थाने के हेड कांस्टेबल अर्जुन मिश्रा और कांस्टेबल पवन धुर्वे उसे अस्पताल ले गए थे। इस दौरान आरोपी बाथरूम गया और टूटी हुई खिडक़ी से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ हबीब थाने में पुलिस हिरासत से भागने का केस दर्ज करवाया। साथ ही दोनों पुलिसवालों के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई की गई थी।
पुलिस की हिरासत से भागने के बाद सस्पेंड हुए पुलिसकर्मी आरोपी को पकडऩे के लिए लगातार कोशिश करते रहे। वे हबीबगंज थाने की जांच टीम के संपर्क में रहे और खुद भी आरोपी के बारे में पता लगाने की कोशिश करते रहे। उसके बाद दोनों पुलिसवालों को आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली। जिसके बाद दोनों पुलिसवाले दिल्ली पहुंचे और विष्णु को पकड़ लिया। इस बीच हबीबगंज पुलिस टीम भी दिल्ली पहुंच गई तो आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…