होम / Bhopal:15 नवंबर को राष्‍ट्रपति मुर्मु मप्र में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल,मप्र के सीएम ने दी जानकारी

Bhopal:15 नवंबर को राष्‍ट्रपति मुर्मु मप्र में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल,मप्र के सीएम ने दी जानकारी

• LAST UPDATED : November 13, 2022

Bhopal: मध्यप्रदेश सरकार 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में बिरसा मुंडा की जयंती को धुमधाम से मनाने वाली है। जिसको लेकर राज्य  सरकार नेे तैयारीयां शुरू कर दी है। जिसके चलते शहडोल में राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने उन्‍हें जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया था। जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्‍वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मेरी महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से बात हुई। मैंने महामहिम राष्ट्रपति जी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने स्वीकार किया है।

महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। महामहिम राष्ट्रपति जी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी।

संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा। मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है।

यह भी पढ़े: Shivraj cabinet:शिवराज कैबिनेट का दिसंबर में होगा फेरबदल दिसंबर,10 से 12 नए दावेदार होंगे                  शामिल