होम / Bhopal: फिल्मी स्टाइल में फरार हुआ कैदी, ऐसे पुलिस को दे गया चकमा

Bhopal: फिल्मी स्टाइल में फरार हुआ कैदी, ऐसे पुलिस को दे गया चकमा

• LAST UPDATED : October 14, 2023
पुलिस कैदी की तलाश में लगी

कोहेफिजा पुलिस ने केंद्रीय जेल अधीक्षक की शिकायत पर फरार कैदी पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले की लापरवाही मानी जा रही है। देर शाम तक दोनों को जेल प्रबंधन निलंबित कर सकता है। आरोपी अलग-अलग मामले अपहरण और धोखाधड़ी की सजा काट रहा है।

फांसी की सजा काट रहा था आरोपी

29 वर्षीय रजत सैनी पु़त्र सुरेश सैनी कोहेफिजा पुलिस के अनुसार गुना जिले के राघौगढ़ का रहने वाला है। वह कुछ साल तक भोपाल के ही खजूरी थाना क्षेत्र में रह रहा था। एक हत्या के मामले में खजूरी थाना क्षेत्र में उस पर प्रकरण दर्ज किया गया था। 8 मई 2023 को भोपाल जिला अदालत ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने व अन्य धाराओं के तहत मृत्युदण्ड की रजत सैनी पुत्र सुरेश सैनी को सजा सुनाई गई थी। फांसी की सजा आरोपी काट रहा था। उसको जनवरी 2019 में धोखाधड़ी साथ ही जुलाई 2019 में अपहरण संबंधी मामलों में भी न्यायालय सजा सुनाई जा चुकी है।

12 अक्तूबर को कराया गया था भर्ती

पुलिस के अनुसार, 12 अक्तूबर को हमीदिया अस्पताल में कैदी रजत सैनी को भर्ती कराया गया था, कैदी को खून की उल्टियां होने के बाद और ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं होने  साथ ही खून की कमी के चलते हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। कैदी की सुरक्षा के लिए जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले को तैनात किया गया था।

Read more: रेलवे स्टेशन पर कमाई करने का शानदार मौका! जानें कैसे होगी लाखों की इनकम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox