कोहेफिजा पुलिस ने केंद्रीय जेल अधीक्षक की शिकायत पर फरार कैदी पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले की लापरवाही मानी जा रही है। देर शाम तक दोनों को जेल प्रबंधन निलंबित कर सकता है। आरोपी अलग-अलग मामले अपहरण और धोखाधड़ी की सजा काट रहा है।
29 वर्षीय रजत सैनी पु़त्र सुरेश सैनी कोहेफिजा पुलिस के अनुसार गुना जिले के राघौगढ़ का रहने वाला है। वह कुछ साल तक भोपाल के ही खजूरी थाना क्षेत्र में रह रहा था। एक हत्या के मामले में खजूरी थाना क्षेत्र में उस पर प्रकरण दर्ज किया गया था। 8 मई 2023 को भोपाल जिला अदालत ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने व अन्य धाराओं के तहत मृत्युदण्ड की रजत सैनी पुत्र सुरेश सैनी को सजा सुनाई गई थी। फांसी की सजा आरोपी काट रहा था। उसको जनवरी 2019 में धोखाधड़ी साथ ही जुलाई 2019 में अपहरण संबंधी मामलों में भी न्यायालय सजा सुनाई जा चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्तूबर को हमीदिया अस्पताल में कैदी रजत सैनी को भर्ती कराया गया था, कैदी को खून की उल्टियां होने के बाद और ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं होने साथ ही खून की कमी के चलते हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। कैदी की सुरक्षा के लिए जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले को तैनात किया गया था।
Read more: रेलवे स्टेशन पर कमाई करने का शानदार मौका! जानें कैसे होगी लाखों की इनकम
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…