होम / Bhopal Rape Case: 56 साल के बुजुर्ग ने 5 साल की गूँगाी-बहराी मासूम से किया दुष्कर्म

Bhopal Rape Case: 56 साल के बुजुर्ग ने 5 साल की गूँगाी-बहराी मासूम से किया दुष्कर्म

• LAST UPDATED : November 12, 2022
Bhopal Rape Case: भोपाल के कोलार क्षेत्र के कालापानी में 50 साल के अधेड़ ने 5 साल की गूँगाी और बहराी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जानकारी मिली है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलाया गया है।

जानकारी मिली है कि भोपाल के कोलार इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ 56 साल के पड़ोसी ने रेप किया। जिसके चलते उसकी चीख सुनकर पड़ोस की महिला ने बच्ची की मां को बताया। मां आरोपी के घर पहुंची। तो वह बच्ची के साथ  गलत काम करते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाई। बच्ची ने इशारों में हरिओम के बारे में काउंसिलिंग करने वाली टीम को बताया। इसके बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी के घर बुलडोजर चला कर उसके घर को गिरा दिया गया।

आपको बता दें कि कजली खेड़ा में परिवार के साथ रहने वाली पांच साल की बच्ची गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसकी घर के सामने रहने वाला हरिनारायण उर्फ हरिओम शर्मा ने बच्ची को खिलाने का बहाने अपने घर ले गया। घर के अंदर वह बच्ची के साथ गलत काम किया। मूक बधिर होने की वजह से बच्ची शोर नहीं मचा सकी, लेकिन उसके चीखने की आवाज बगल के घर तक जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली महिला को बच्ची की चीख सुनाई पड़ी। उतने तुरंत ही बच्ची की मां को घटना के बारे में बताया। मां हरिओम के घर पहुंची तो बच्ची असहाय अवस्था में मिली। तभी मौका पाकर आरोपी भाग निकला। बताया जा रहा है कि बच्ची आरोपी को दादा कहकर पुकारती थी।

यह भी पढ़े: Indore: टीचर ने नर्सरी के बच्‍चे के साथ कि  हैरान कर देने वाली हरकत, बच्‍चे के हाथ पर लिखा                   CUT YOUR HAIR!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox