Bhopal Towards Cleanliness
इंडिया न्यूज़, भोपाल:
Bhopal Towards Cleanliness मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)ने आज कादम्बिनी संस्था (Kadambini Sanstha)के साथ मिलकर भोपाल के स्मार्ट पार्क(Smart Park of Bhopal) में बादाम और केसिया के पौधे लगाए। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश निरंतर स्वच्छता की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर कादम्बिनी समिति के पदाधिकारियों कादम्बिनी शर्मा(Kadambini sharma), प्रतीक कुमार शर्मा और विक्रम श्रीवास्तव ने भी पौध-रोपण किया और सीएम के आने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीएम चौहान ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे परोपकार के कार्यों की जमकर प्रशंसा की है। आगे भी यह अभियान जारी रखने को कहते हुए सीएम ने संस्था का धन्यवाद किया।
कादम्बिनी संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कादम्बिनी शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था 1998 से लगातार सामाजिक कार्य करती आ रही है। अभी तक संस्था ने 116 गरीब कन्याओं की शादी करवाई है। वहीं प्रतिवर्ष 111 पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर संस्था चल रही है। इसके अलावा पिछले 15 सालों से पर्यावरण पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। इसके साथ ही गत 10 वर्षों से पुस्तक उत्सव का भी आयोजन कराया जा रहा है।
महिलाओं और बच्चों को नि:शुल्क कम्प्यूटर, सिलाई कड़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 5,647 गरीब बच्चों को प्रशिक्षण देकर 1240 महिलायें जॉब और स्वयं का रोजगार कर रही हैं। संस्था के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति को मध्यप्रदेश शासन से भैया श्री मिश्री लाल पुरस्कार तथा पर्यावरण और सामाजिक कार्य पर एक लाख का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल होते हैं। बादाम फायबर से परिपूर्ण होने से पाचन में सहायक होता है। बादाम का सेवन, उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोग में उपयोगी माना गया है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में किया जाता है।
Read More: Farming will be Done in MP with Israeli Technology छिंदवाड़ा और मुरैना से होगी शुरूआत
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…