होम / Bhopal Weather Today भोपाल में बूंदाबांदी के साथ मौसम हुआ सुहावना

Bhopal Weather Today भोपाल में बूंदाबांदी के साथ मौसम हुआ सुहावना

• LAST UPDATED : July 1, 2022

इंडिया न्यूज़,Bhopal Weather Today :  भोपाल में बूंदाबांदी के साथ सुबह की शुरुआत हुई जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। इसकी वजह से दिन के तापमान में 5 % तक की कमी आई है।

कहाँ कितनी वर्षा हुई

अलग–अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इसके चलते मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। राजधानी में भी बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को सुबह के समय बूंदाबांदी होने से वातावरण में कुछ ठंडक घुल गई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दोपहर के बाद शहर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक होशंगाबाद में 110.6, रतलाम में 68, पचमढ़ी में 63, गुना में 55, मंडला में 31.6, खंडवा में 19, सिवनी में 11.4, धार एवं बैतूल में 11.2, उमरिया में 10.4, इंदौर में 9.8, सागर में 6.8, रीवा में 4.2, खरगोन में 2.4, भोपाल में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

तापमान में आई कमी

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही यह गुरुवार के न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा था।

यह बुधवार के अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा था। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में कमी हुई। शुक्रवार को शहर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय कहीं–कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से शुक्रवार को दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

Read More: सीहोर में रोड शो में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

Read More: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आचार संहिता की उलंघना का आरोप

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags: