होम / भोपाल में राहत के आसार आज आ सकती तापमान में कमी

भोपाल में राहत के आसार आज आ सकती तापमान में कमी

• LAST UPDATED : June 11, 2022

इंडिया न्यूज़, Bhopal Weather Update 11june 2022: भोपाल बंगाल की खाड़ी के साथ ही अब अरब सागर में भी मानसून आगे बढ़ने की परिस्थितियां काफी अनुकूल हो गई हैं। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को दोपहर के बाद भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी। इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर संभागों के जिलों में भी दोपहर बाद बौछारें पड़ सकती हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नौगांव में 12, खरगोन में 6.8, छिंदवाड़ा में चार, रायसेन में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

वातावरण में बढ़ने लगी है कुछ नमी

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्‍ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साहा के मुताबिक अब वातावरण में कुछ नमी बढ़ने लगी है।

इस वजह से शनिवार को दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर में गोवा तट के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से हवाओं के साथ काफी नमी आने लगी है। एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में उत्तर भारत में बना हुआ है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है।

इस चक्रवात से लेकर असम तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी मप्र से लेकर आंध्र प्रदेश तक भी एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से मानसून आगे बढ़ने लगा है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। शनिवार को राजधानी सहित इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर संभागों के जिलों में दोपहर के बाद बादल छाने के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी।

ये भी पढ़े : सुरक्षा बलों ने कुलगाम में हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के आतंकी को मार गिराया

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox