होम / वंदे भारत ट्रेनों में सफर करने वालों को बड़ी सौगात! किराया कम, स्टॉपेज ज्यादा

वंदे भारत ट्रेनों में सफर करने वालों को बड़ी सौगात! किराया कम, स्टॉपेज ज्यादा

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज), vande bharat train, भोपाल: एमपी में वंदे भारत ट्रेन में सफर करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रेलवे ने यात्रियों को सौगात देते हुए वंदे भारत ट्रेन का किराया कम और इसके स्टॉपेज में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव जारी किया है। यह प्रस्ताव भोपाल रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भेजा है।

दरअसल ज्यादा किराया होने के कारण रेलवे बोर्ड वंदे भारत ट्रेन में 40% सींटों को भरने में भी असफल हो रहा है।

यात्रियों को लेकर वंदे भारत ट्रेन का संघर्ष

एक्जीक्यूटिव क्लास के महंगे होने के कारण वंदे भारत के ज्यादतर कोच खाली रहते है। कभी-कभी मुश्किल से वंदे भारत के एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्री देखने को मिलते है। जिसके चलते वंदे भारत ट्रेन को यात्रियों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। रेलवे सुत्रों से जानकारी मिली है कि रेलवे मंत्रालय ने भोपाल-इंदौर के बीच दो नई लॉन्च की गईं वंदे भारत ट्रेनें की समीक्षा की थी।

जिसके चलते रेलवे मंत्रालय को इन दोनों ट्रेनों के रूटों में स्टॉपेज बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई। साथ ही यात्रियों को वंदे भारत की तरफ आकर्षित करने के लिए रेलवे मंत्रालय एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार दोनों वर्गों के किराए भी कम कर दिया है।

उम्मीद पर फिरा पानी

यह दोनों वंदे भारत 27 जून को काफी उम्मीद के साथ लॉच की गई थी। कि इससे बड़ी संख्या में यात्री आकर्षित होंगे। लेकिन सीमित स्टॉपेज और महंगे किराए के चलते वंदे भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच और 530 सींटे है। लेकिन भोपाल-इंदौर रूट की वंदे भारत मुश्किल से 50% यात्रीयों को ही अपनी तरफ आकर्षित कर पाती है। भोपाल-इंदौर वंदे भारत उज्जैन में एक ठहराव के साथ 3.05 घंटे में 248.4 किमी की दूरी तय करती है।

बस में कितना लगता है किराया

वहीं दूसरी तरफ ऐसी कई (AC) वाली बसें है। जिनका किराया 330 रुपये से 365 रुपये है। जो इंदौर पहुंचने में लगभग इतना ही समय लेती हैं और चौबीस घंटे उपलब्ध भी हैं।

इन ट्रेनों का है बेहतर प्रदर्शन

इसके आलावा ऐसी 5 और ट्रेने है। जो सेम रूट पर चलती है। भोपाल अंबेडकर इंटरसीटी इसी रूट पर 4 घंटे का समय लेती है। जिसका किराया सिर्फ 365 रूपय है। जबलपुर रूट पर भी यही स्थती है। दूसरी ओर, भोपाल-निजामुद्दीन वंदे भारत बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसमें 100% से अधिक ऑक्यूपेंसी रहती है।

ये भी पढे: एमपी में पेट्रोल-डीजल के आज के दाम हुए अपडेट, यहां देखें अपने शहर के भाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox