India News (इंडिया न्यूज़), Modi Cabinet Changed, भोपाल: केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल किया है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू कानून मंत्री नहीं रहे। उन्हें उनके पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दे दिया गया है। वहीं अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला है। कानून मंत्रालय के साथ वे संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री के रूप में भी कार्य करते रहेंगे।
बता दे कि यह जानकारी राष्ट्रपित भवन की तरफ से दि गई है। इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को एक बार फिर विभागों का बंटवारा किया है।
बता दें कि अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के बीकानेर से सांसद हैं। राजस्थान में इस साल के आखिरी तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनावों से बीजेपी अर्जून मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय जैसी जिम्मेदारी देकर जनता को बड़ा संदेश देना चाहती है। अर्जुन मेघवाल दलित समुदाय से आते। हैं ऐसे में कहा जा रहा कि बीजेपी विधानसभा के चुनाव में दलित वोटरों को साधने कोशिश कर रही है।