प्रदेश की बड़ी खबरें

BJP Candidates List: इस दिन घोषित हो सकती है बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

India News (इंडिया न्यूज़), BJP Candidates List: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल दो महीने का समय बचा है। चुनाव के नजदीक आते हीं प्रत्याशियों की सूची को लेकर हलचल तेज गई है। लोगों का कहना है कि इस बीजेपी अपने प्रत्याशियों की तीन से चार सूची जारी कर सकती है। पहली सूची जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी सूची 5 सितंबर तक जारी होने कयास लगाए जा रहे हैं। पहली सूची में 39 उम्मीदवारों का नाम जारी किया गया था। वहीं दूसरी सूची में 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

  • 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना
  • दूसरी सूची 5 सितंबर तक जारी होने कयास

प्रचार प्रसार करने का अधिक समय

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची को लेकर गहरी रणनीति बनाने में लगी है। इस बार भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले अपने प्रत्याशियों को उन सीटों पर उतार रही है, जहां कांग्रेस का कब्जा है। ताकि प्रत्याशियों को उन जगहों पर प्रचार प्रसार करने का अधिक समय मिल जाए। वहीं कुछ लोग जल्दी प्रत्याशी उतारने को लेकर विरोध भी जता रहे हैं। पहले लिस्ट में 39 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा गया जिसमें 16 विधानसभा सीटों पर विद्रोह शुरु हो गया है।

प्रत्याशियों के नाम पर मंथन

केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डॉ सत्यनारायण जटिया के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके कारण चुनावी रणनीति के मुताबिक प्रत्याशियों को मैदान में उतर जा रहा है। बीजेपी आने वाले समय में भी उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है, लेकिन अभी समय नहीं बताया जा सकता है। प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया जा रहा है।

Also Read: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा-विकास में कोई कसर नहीं छोड़ंगे

shanu kumari

Share
Published by
shanu kumari

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago