प्रदेश की बड़ी खबरें

BJP: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर की गई चर्चा

India News (इंडिया न्यूज़), BJP: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में महज तीन महीने का समय बचा है। चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में कल रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में की गई। इस बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कई तरीके की मुद्दे पर बात की गई।

  • हार रही सीटों पर फोकस करने का निर्णय
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का असर लोकसभा चुनाव पर

उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत मध्यप्रदेश के कई बड़े नेता शिमिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुख्य रुप से उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही राज्य की चुनावी तैयारी को लेकर बात की गई है। इस बैठक में भाजपा द्वारा लगातार हार रही सीटों पर फोकस करने का निर्णय लिया गया है। जिससे की वहां के रिजल्ट में बदलाव लाया जा सके।

समय से पहले बैठक

बता दें कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति चुनावी रणनीति के निर्णय लेने को लेकर सबसे बड़ी कमेटी है। इस समिति की बैठक अमुमन चुनाव की तारीखों के एलान के बाद किया जाता है। लेकिन इस बार साल 2018 की गलतियों को ना दुहराते हुए भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी काफी पहले शुरु कर दी है। वहीं हाल में मिले कर्नाटक चुनाव हार के बाद भाजपा अपनी एक-एक कदम फूंक-फूंक कर चल रही है। मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। जिसके कारण 2023 का मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 को भी प्रभावित करेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की डोर खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ली है।

Also Read: दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पलटवार

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago