Ujjain: उज्जैन के भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास एक शादी में भाग लेने गए थे। वहां उनकी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। जिसेक चलते कुछ लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जब यह हमला हुआ तब भाजपा विधायक पारस जैन भी घटनास्थल पर मौजूद थे। कथित तौर पर उनके सुरक्षाकर्मियों ने ही बीचबचाव कराया। जानकारी मिली है कि पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
यह भी पढे: Shahrukh Khan New Movie: 1 बार फिर शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग होगी जबलपुर में!
मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की कान्हा वाटिका बताया जा रहा है। पार्षद श्रीवास एक शादी में भाग लेने पहुंचे थे। जहां पर श्रीवास का कान्हा वाटिका के बाहर पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ। जब वह डिनर के बाद लौट रहे थे। तब रात करीब दस बजे कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका और चाकू से उन पर हमला कर दिया। श्रीवास की कमर में चाकू के घाव हैं। मौके से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही विधायक पारस जैन भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि वह हमलावरों की पहचान के लिए जांच में जुट चुकी है। जिस कड़ी में आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। हमलावरों की पहचान होते ही उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि विवाद पार्किंग की बात को लेकर शुरू हुआ था।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…