होम / BJP election management committee: भाजपा चुनाव प्रबंध समिति की सूरी जारी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नियुक्त

BJP election management committee: भाजपा चुनाव प्रबंध समिति की सूरी जारी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नियुक्त

• LAST UPDATED : July 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), BJP election management committee: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में केवल 3-4 महीनों का समय बचा है। चुनाव की तैयारी को लेकर बीते रात भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति की सूची जारी की है। जारी की गई सूची के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक किया था। जिसके बाद कल देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्वीकृति दे दी गई।

  • चुनाव प्रबंधन समिति में प्रदेश के चार मंत्रीयों का नाम शामिल
  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक

इनका नाम शामिल

बता दें प्रबंधन समिति कि इस सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, पूर्व मंत्री व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह, पूर्व मंत्री विधायक रामपाल सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व मंत्री विधायक अजय विश्नोई, सांसद गजेंद्र पटेल, मप्र के मंत्री भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, सतना के सांसद गणेश सिंह शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता और पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के भी नाम पर मुहर लगी है। चुनाव प्रबंधन समिति में सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भी शामिल हैं।

सभी वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व

बता दें कि इस चुनाव प्रबंधन समिति में प्रदेश के चार मंत्रीयों को शामिल किया गया है। जिसमें डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अलावा तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह का नाम शामिल हैं। इस समिति में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की गई है। पार्टी ने हरिजन आदिवासी समेत सभी वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व दिया है।

Also Read: राज्यवार बाघों की संख्या में मध्यप्रदेश बना नंबर-1, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox