होम / BJP: चुनाव की तैयारी को लेकर BJP ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया चार टॉस्क

BJP: चुनाव की तैयारी को लेकर BJP ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया चार टॉस्क

• LAST UPDATED : August 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), BJP: मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है। सारी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। एक कांग्रेस ने 3200 नेताओं को चुनाव की तैयारी जिम्मेदारी सौंपने वाली है। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी अपने कार्यकर्ताओं को चार टॉस्क देने वाली है। इस टॉस्क में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के पास जाना होगा। इसके लिए 10 दिनों की डेडलाइन भी दी गई है।

  • कांग्रेस ने 3200 नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी
  • टॉस्क पूरा करने की 10 दिनों का डेडलाइन

इन टॉस्क को करना होगा पूरा

बता दें की बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को 4 टॉस्क दिए हैं। जिसमें पहला टॉस्क हर बूथ पर जिन बीजेपी, समर्थकों या कार्यकर्ताओं के पास गाड़ी है उनकी लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है। साथ हीं बीजेपी के मंडल और शक्ति केन्द्र स्तर के कार्यकर्ताओं को 10 दिन में 200 लोगों को फोन करना अनिवार्य है। तीसरा टॉस्क प्रतिदिन मतदाताओं से मिलना है। वहीं चौथा टॉस्क प्रतिदिन दो मतदाताओं के घर चाय पीना है।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बता दें कि भोपाल में विधानसभा सम्मेलन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि कॉल कर के और उनके घर जाकर उस क्षेत्र के माहौल की जानकारी लेनी होगी। साथ हीं लोगों को दिग्विजय सिंह सरकार के दौर और कमलनाथ की सरकार में हुए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी को भी याद दिलाना है। साथ हीं कार्यकर्ताओं को अपने बाईक पर बीजेपी का झंडा लगाने के लिए भी कहा गया है। वहीं कार के शीशे पर कमल बनवाने के लिए कहा गया है।

Also Read: मध्यप्रदेश में जीत के लिए कांग्रेस सौंपेगी 3200 बड़े नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox