जीत से पहले जोरदार जश्न की तैयारी में जुटी बीजेपी,काउंटिंग डे के लिए तैयार हो रही स्पेशल ‘मोदी मिठाई

India News MP (इंडिया न्यूज), Counting Day Celebration: लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव की मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जबलपुर में मतगणना की तैयारियों के बीच भाजपा कार्यालयों में जीत की लड्डू की तैयारी भी जोरो-शोरों से चल रही है। दरअसल, एग्जिट पोल में NDA और भाजपा को मिली एकतरफा जीत के अनुमान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत तैयारी अभी से शुरु कर दी है।

Also Read: Mandla Crime News: सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद एमपी में जश्न

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बीजेपी दफ्तर में बूंदी के लड्डू बनाए जा रहे हैं। मोदी मिठाई नाम से बनाए जा रहे लड्डू को लेकर बीजेपी दफ्तर में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। उत्साहित जबलपुर उत्तर मध्य विधायक अभिलाष पांडे ने खुद लड्डू बनाने शुरू किए।

सोमवार को जबलपुर एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित जबलपुर उत्तर मध्य विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जबलपुर संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। अभिलाष पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुद मिठाई बनाना शुरू कर दिया है, जहां हलवाई के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी मात्रा में लड्डू बना रहे हैं।

एग्जिट पोल में भाजपा की बड़ी जीत का अनुमान

गौरतलब है कि एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एनडीए और भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का अनुमान लगाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया है।

Also Read: Jabalpur Murder Case: जबलपुर मर्डर केस की अश्लील कहानी, पिता के लाश के बगल…

Ashish Kumar

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago