होम / Digvijay Singh: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

Digvijay Singh: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

• LAST UPDATED : May 18, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के इटारसी शहर में आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आगमन हुआ। जिसका विरोध भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। स्थानीय जयस्तंभ चौक पर भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का विरोध हाथ मे लालटेन लेकर किया गया। वहीं दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाये है।

  • हाथों मे लालटेन लेकर हुआ विरोध
  • मुख्यमंत्री को भेंट करना चाहते थें लालटेन

दिग्विजय सिंह को बताया लालटेन जिन्न

आज स्थानीय जयस्तंभ चौक पर नगरपालिका के भाजपा स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव के नेतृव्य में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शहर में आगवन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जयस्तंभ चौक पर भाजपा नेताओं ने जमकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को उनके कार्यकाल में बिजली गुल होने की समस्या बताते हुये लालटेन जिन्न बताया है ।

बीजली कटौती से परेशान थें लोग

भाजपा नेता जयस्तंभ चौक से एक रैली निकलते हुये दिग्विजय सिंह को लालटेन भेंट करने के लिए निकले थें। लेकिन पुलिस ने सभी को रास्ते मे रोक लिया और लालटेन अपने कब्जे में ले लिया। भाजपा ने बताया कि यह वही दिग्विजय सिंह है जिनके मुख्यमंत्री रहते हुये प्रदेश में बिजली नही रहती थी।वबिजली कटौती से परेशान लोगो ने घरों में लालटेन का उपयोग शुरू कर दिया था। ऐसे नेता हमारे शहर में आकर शहर की फिजा को बिगाड़ रहे है।ॉ

Also Read: कर्नाटक के सियासत पर प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox