India News ( इंडिया न्यूज ) Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के इटारसी शहर में आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आगमन हुआ। जिसका विरोध भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। स्थानीय जयस्तंभ चौक पर भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का विरोध हाथ मे लालटेन लेकर किया गया। वहीं दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाये है।
आज स्थानीय जयस्तंभ चौक पर नगरपालिका के भाजपा स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव के नेतृव्य में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शहर में आगवन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जयस्तंभ चौक पर भाजपा नेताओं ने जमकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को उनके कार्यकाल में बिजली गुल होने की समस्या बताते हुये लालटेन जिन्न बताया है ।
भाजपा नेता जयस्तंभ चौक से एक रैली निकलते हुये दिग्विजय सिंह को लालटेन भेंट करने के लिए निकले थें। लेकिन पुलिस ने सभी को रास्ते मे रोक लिया और लालटेन अपने कब्जे में ले लिया। भाजपा ने बताया कि यह वही दिग्विजय सिंह है जिनके मुख्यमंत्री रहते हुये प्रदेश में बिजली नही रहती थी।वबिजली कटौती से परेशान लोगो ने घरों में लालटेन का उपयोग शुरू कर दिया था। ऐसे नेता हमारे शहर में आकर शहर की फिजा को बिगाड़ रहे है।ॉ
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…