प्रदेश की बड़ी खबरें

बीजेपी विधायक ने दिग्विजय सिंह को भेजा लीगल नोटिस, जानें पूरा मामला

India News (इंडिया न्यूज़),MP News, भोपाल: मधयप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक नया झटका लगा है। दिग्गी को एक नया लीगल नोटिस भेजा गया है। जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुशील तिवारी इंदु ने अपने वकील के माध्यम से यह लीगल नोटिस भेजा है। विधायक सुशील तिवारी इंदु ने अपने ने दिग्गी पर पीडीएस के अनाज के घोटाले का आरोप लगाया था।

लीगल नोटिस में कहा गया है कि दिग्गी प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने फेसबुक पेज में मेरे पक्षकार सुशील तिवारी इंदु के खिलाफ किये गए प्रसारण पर माफी मांगे और इससे पहले की गई टिप्पणी से संबंधित वीडियो को अपने फेस बुक पेज और बाकी स्थानों से भी हटा लें।

ऐसा न करने की स्थिते में मेरे पक्षकार के द्वारा आपको नोटिस के खिलाफ सिविल कोर्ट जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

लीगल नोटिस की वजह

वहीं दिग्विजय सिंह ने सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला था। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था। “मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार नहीं चला रही है, बल्कि व्यवसाय कर रही है। मुख्यमंत्री की मिलीभगत से ही पूरा काम हो रहा है। बीजेपी के मंत्री और विधायक केवल बिजनेस कर रहे हैं। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने जबलपुर की पनागर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक सुशील इंदु तिवारी पर भी सीधा हमला बोला था।

दिग्विजय सिंह के इन आरोपों के चलते ही बीजेपी विधायक सुशील तिवारी इंदु ने पूर्व मुख्यमंत्री को माफी मांगने के लिए कहा है और ऐसा न करने पर कोर्ट का रुख करने की भी धमकी दी है।

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago