होम / BJP MP: वायरल चिट्ठी को लेकर बीजेपी ने जारी किया ‘वायरल वीडियो’, कहा अगर प्रियंका गांधी झूठी नहीं तो पुलिस की करें मदद

BJP MP: वायरल चिट्ठी को लेकर बीजेपी ने जारी किया ‘वायरल वीडियो’, कहा अगर प्रियंका गांधी झूठी नहीं तो पुलिस की करें मदद

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज), BJP MP: कमीशन वायरल पत्र को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। प्रदेश की पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब वायरल पत्र के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर वीडियो वॉर किया है।बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें न्यूज चैनल की तरह ख़बर दिखाया जा रहा है। उस ख़बर में कहा जा रहा है कि कांग्रेस की शुरू हुई तैयारी, भोपाल आ रही है प्रियंका गांधी दिखाया जा रहा है। साथ ही प्रियंका गांधी के वायरल पोस्ट पर तंज भी कसा गया है।

  • बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया
  • भोपाल आ रही है प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी का वायरल ट्वीट

बता दें कि बीते दिनों प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है। इसी चिट्ठी के बदलौत प्रियंका गांधी ने भाजपा सराकर पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि ‘‘कर्नाटक की भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन वसूलती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से हटाएगी।’’

41 जिलों में मामला दर्ज

इस पत्र के वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस ट्वीट पर भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने एक्शन लेते हुए 41 जिलों में मामला दर्ज करवाया है। यह मामला ना केवल प्रियंका गांधी बल्कि उनके साथ-साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी दर्ज करवाया गया है।

Also Read: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया बाबा महाकाल का दर्शन, पत्र लिख लगाई अर्जी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox