BJP National President Visited Mahakal Temple
इंडिया न्यूज़, उज्जैन:
BJP National President Visited Mahakal Temple भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(BJP National President JP Nadda) आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां सबसे पहले वह इंदौर(indore) पहुंचे उसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए बाबा महाकाल के दर्शन करने गए। यहां गर्भगृह में उन्होंने पूजा अर्चना की इस दौरान उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
Read More: Aam Aadmi Party Meeting in Bhopal आप जुटाएगी राज्य में बेरोजगारों का डाटा
जेपी नड्डा ने इस दौरान बाबा महाकाल का आर्शीवाद लेने के लिए विशेष पूजा की। इस दौरान पुरोहित राजेश गुरू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों से शिवलिंग पर पंचामृत अभिषेक करवाया। इसके बाद जेपी नड्डा ने नंदी हाल में शिव आराधना की है। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से आए हुए नेता गणों को सम्मानित किया गया।
Read More: Shivraj’s Gift to Employees in MP 1 अप्रैल से मिलेगा कर्मचारियों को 31 फीसदी बढ़ा हुआ डीए
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। वह आज देवास में महिलाओं का महिला दिवस(Women’s Day) पर सम्मान करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां करीब 50 हजार महिलाओं के शामिल होने की बात स्थानीय प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि नड्डा इस दौरान कुछ महिलाओं को भी सम्मानित करेंगे।
Connect With Us : Twitter Facebook
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…