होम / एमपी चुनाव से पहले बीजेपी संगठन ने किया बड़ा बदलाव, इन नेताओं की मिली जिम्मेदारी

एमपी चुनाव से पहले बीजेपी संगठन ने किया बड़ा बदलाव, इन नेताओं की मिली जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : June 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Politics: , भोपाल: एमपी विधानसभा चुनाव से पहल भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम का विस्तार किया है। सोमवार को बीजेपी के कई मोर्चों के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। जिनमें जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में आपसी कलह खुलकर सामने आ रही है।

एम एजाज खान बने अध्यक्ष

एमपी भाजपा चुनावों से पहले हर वर्ग का खास ख्याल रखे हुए है। जिसके चलते अब भाजपा ने मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में बदला किए है। पार्टी ने रफत वारसी को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह एम एजाज खान को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री के पद में भी बदलाव किया गया है।

कई लोगों को दिए गए है नए पद

राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को महिला मोर्चा की अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशीष दुबे को सह प्रभारी युवा मोर्चा नियुक्त किया गया है। वहीं, विजय दुबे को चंबल संभाग का प्रभारी बनाया गया है। तेज बहादुर सिंह चौहान को इंदौर संभाग का सहप्रभारी बनाया गया है। रोहित गंगवाल को प्रदेश संयोजक, विदेश संपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Coconut Water: गर्मी से राहत के लिए पी सकते हैं नारियल पानी, जानें कई तरह के फायदे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox