छिंदवाड़ा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा आज सुबह छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने 25 मार्च को होने वाली ग्रह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे की तैयारियों का जायजा लिया है। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना भी साधा है। वी.डी शर्मा ने कहा “अमित शाह जी दौरे से हम इस चुनाव में भाजपा की जीत का ऐलान छिंदवाड़ा से करेंगे।” वहीं उन्होंने अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड जैसे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी को केवल एक प्रतिशत वोट मिला था। वहां अमित शाह के मेहनत का परिणाम है जो आज वहां बहुमत की सरकार है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 25 को छिंदवाड़ा में महाविजय का उद्घोष किया जाएगा। अमित शाह के नेतृत्व में हम सभी कार्यक्रता महाविजय का उद्घोष के संकल्प के साथ आगे बढेंगे। साल 2024 लोकसभा और साल 2023 मध्यप्रदेश के चुनाव में हम भारतीय जनता पार्टी के लिए इतिहास बनाने का काम करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि अमित शाह केवल चुनाव जीतने की बात नहीं कहते है। बल्कि उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव बूथ पर 51 प्रतिशत वोट के संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना है। अमित शाह ने इस बात को गुजरात चुनाव में साबित भी किया है।
उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इंसान इस प्रदेश का मुख्यमंत्री रहे हैं। वो इतना झूठ कैसे बोल सकता है।