भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग ने साइबर क्राइम ब्रांच को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि मीडिया संगठन ने एक पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छवि खराब करने की कोशिश की है।
साथ ही ज्ञापन में संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की गई है।
कांग्रेस के मीडिया विभाग ने साइबर क्राइम ब्रांच को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुराने वीडियो से मीडिया संगठन और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी ने छेड़छाड़ कर गलत तरीके से बनाया है ताकि जनता में गलत बातें फैलाई जा सके और उनकी छवि खराब की जा सके। आपराधिक कृत्य करने का प्रयास किया। मामले में संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि डॉ. वाजपेयी ने एक फरवरी की रात 10 बजकर 45 मिनट पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फेक वीडियो पोस्ट किया था। इस ट्वीट में संलग्न वीडियो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि दिग्विजय सिंह हिंदू विरोधी हैं और गोमांस खाने की वकालत करते हैं। यही वीडियो आज एक मीडिया संगठन ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर दिग्विजय सिंह के बयान के रूप में प्रसारित किया, जो अपराध की श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़ें : सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर दिग्गी को नहीं मिला कांग्रेस का साथ, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…