होम / BJP की विकास यात्रा में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, 6000 करोड़ के कार्यों का किया बखान

BJP की विकास यात्रा में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, 6000 करोड़ के कार्यों का किया बखान

• LAST UPDATED : February 9, 2023

उज्जैन। BJP Vikas Yatra: मध्यप्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा चल रही है। जिसके चलते सत्ताधारी सरकार अपने विकास की चर्चा प्रदेश के कौने-कौने तक पहुंचा रही है। जिसको मद्देनजर रखते हुए रविवार से शिवराज सरकार ने ‘विकास यात्रा’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।

अब इसी में भाजपा कि विकास यात्रा उज्जैन के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पहुंची। जहां दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए।

उच्च शिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत

उज्जैन के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 37 और 46 में विकास यात्रा पहुंची। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उच्च शिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया। यहां उच्च शिक्षा मंत्री ने लोगों की समस्या जानी और तत्काल निराकरण के आदेश दिए।

6000 करोड़ रुपए के कामों का किया बखान

मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहर में 6000 करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं। नेशनल हाईवे, पुलिस बैंड और रेलवे के क्षेत्र में विकास हो रहा है। 2 राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे सुविधा, एयरपोर्ट और पुलिस बटालियन जैसी सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराई जा रही हैं। बीजेपी के इन तमाम कामों से जनता का भरोसा भी बड़ा है, इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें: 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आखिर 15 महीने बाद कैसे गिर गई? जानें यहां

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox