ट्रेंडिंग न्यूज़

Boat capsized in sheopur: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, नाव पलटने से सात लोगों की मौत

India News MP ( इंडिया न्यूज ) Boat capsized in sheopur: श्योपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर है। मानपुर थाना क्षेत्र के सरोदा गांव के पास सीप नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव भी शामिल है, जबकि एक व्यक्ति लापता है। नाव में सवार दो से तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि जब लोग नाव में थे, तभी अचानक तेज आंधी चलने लगी। इससे नदी के बीचों-बीच चल रही नाव पलट गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम

हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि यहां प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। एंबुलेंस भी समय पर मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा शाम करीब चार बजे हुआ और शाम छह बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

घटनी की दी गई जानकारी

तहसीलदार प्रेमलता पाल तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग नाव में सवार होकर सीप नदी पार कर रहे थे। वे बीच में पहुंचे ही थे कि तूफान आ गया। इस तूफान के कारण पानी में लहरें उठने लगीं। एक बड़ी लहर नाव से टकराई और वह पलट गई। उसमें सवार सभी लोग नदी में गिर गए। अगर प्रशासन की टीमें समय पर पहुंच जातीं तो शायद दो से तीन लोगों की जान बच जाती।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, श्योपुर-चंबल नदी के रामेश्वर घाट पर नाव पलटने की दुखद खबर मिली है। हादसे के बाद कलेक्टर और एसपी तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मैं बाबा महाकाल से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

Also Read: MP Crime: पैसों की लेन-देन में दोस्त बने कातिल, फिल्मी अंदाज…

Latifur Rahman

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago