प्रदेश की बड़ी खबरें

Bodies Found: बड़ा तालाब में मिले दो शव, अभी तक नहीं हो पाई पहचान

India News MP (इंडिया न्यूज), Bodies Found: भोपाल के बड़ा तालाब में बुधवार सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह सैर पर निकले लोगों ने तालाब में तैरते शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुरुष और एक महिला का शव

श्यामला हिल्स थाने के ASI जगदीश परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब के पास एक लावारिस दोपहिया वाहन, दो जोड़ी चप्पल और एक दुपट्टा मिला। गोताखोरों की मदद से तालाब से एक पुरुष और एक महिला का शव निकाला गया।

शव की अभी तक नहीं हुई पहचान

पुलिस जांच में पता चला कि बरामद वाहन भोपाल के विश्वकर्मा नगर बागसेवनिया निवासी दशरथ साहू के नाम पर है। शवों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उन्हें हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।

गोताखोर आसिफ ने बताया कि उन्हें सुबह थाने से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शवों को निकालकर पुलिस को सौंप दिया।

Also Read: Kids Drown in Pond: तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के 3 बच्चों की डूबने से मौत

स्थानीय लोगों में चिंता

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। अगले कुछ दिनों में इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Also Read:
Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago