India News (इंडिया न्यूज़) gang rape with blind woman, उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। दरअसल यहां 45 वर्षिय विधवा और नेत्रहीन महीला के साथ 4 लोगों ने मिलकर गैंगरेप जैसी घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। इस घटना में महिला का जीजा भी शामिल है।
बता दें कि करीब 3 दिन बाद नेत्रहीन मां का बेटा पुणे से लौटा। तब महिला ने बहू और बेटे के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस घटना के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामला उज्जैन जिले के उन्हेंल थाना क्षेत्र के गांव लसूडिया का है। जहां उन्हेंल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि महिला को बहुत ही कम दिखता है, वो लगभग ब्लाइंड है। महिला की 3 दिन पहले रात को घर के बाहर महिला लघुशंका के लिए निकली। उसी दौरान आसपास रहने वालें 3 युवकों व 1 महिला का जीजा ने महिला के साथ उसके ही घर में दुष्कर्म किया।
इस पूरी घटना के सामने आने के बाद उन्हेंल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि महिला का बेटा पुणे में रहकर काम करता है। घर में सिर्फ उसकी बहू और महिला ही थी। महिला का पति नहीं है, वो विधवा है। जिसे दिखाई भी नहीं देता है. इसी बात का फायदा उठाकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल सभी आरोपी फरार है। चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जैसे ही उनकी गिरफ्तारी होगी उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: शिवरंजनी तिवारी का बदला सुर! धीरेंद्र शास्त्री से शादी के सवाल पर बोली-मेरा शादी का कोई संकल्प ही नहीं…