India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Crime: तीसरे चरण के मतदान के दौरान भिंड में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, थाना देहात क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र शिवहरे का 22 वर्षीय बेटा राघवेंद्र सुबह पौने 8 बजे अपने घर के सामने खड़ा था। तभी कुछ लोग आये और उन पर गोली चला दी। फायरिंग में राघवेंद्र को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।
जिला अस्पताल में युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। गोली मारने के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…