होम / मध्य प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, नॉनटीचिंग पदों पर होंगी 140 भर्तियां

मध्य प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, नॉनटीचिंग पदों पर होंगी 140 भर्तियां

• LAST UPDATED : February 6, 2023

MP JOB: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर, डॉक्टर हरी सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर में तीन साल बाद नॉनटीचिंग पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती की जा रही है। जिसका नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी कर दिया गया है। सागर यूनिवर्सिटी में कई सारे खाली पदों पर भर्ती होनी है।

जिसमें ग्रुप-ए, बी और सी के पद शामिल हैं। इनमें एग्जामिनेशन कंट्रोलर, लाइब्रेरियन, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं।

140 पदों पर होनी है भर्ती

यूनिवर्सिटी में 140 खाली पदों पर भर्ती होना हैइन पदों के लिए 6 मार्च 23 से आनलाइन आवेदन की अंतिम डेट तय की गई है। वहीं आवेदकों के लिए डॉक्टर गौर विवि की वेबसाइट Website: www.dhsgsu.edu.in पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।

प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर भी भर्ती

यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के करीब 94 और एसोसिएट प्रोफेसर के 53 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए भी प्रशासन नोटिफिकेशन जारी करेगी। ऐसा होने से यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की कमी दूर की जा सकती है। साथ ही एक साथ यदि 146 के लगभग प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर आएंगे तो विवि में पीएचडी की सीटें भी बढ़ेंगी।  प्रोफेसर के अंडर में 8 और एसोसिएट प्रोफेसर के अंडर में एक साथ 6 रिसर्चर पीएचडी कर सकते हैं। इस हिसाब से विवि में पीएचडी की 1,070 सीट बढ़ जाएंगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि यहां रिसर्च काम बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू, घर घर जा रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox