MP JOB: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर, डॉक्टर हरी सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर में तीन साल बाद नॉनटीचिंग पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती की जा रही है। जिसका नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी कर दिया गया है। सागर यूनिवर्सिटी में कई सारे खाली पदों पर भर्ती होनी है।
जिसमें ग्रुप-ए, बी और सी के पद शामिल हैं। इनमें एग्जामिनेशन कंट्रोलर, लाइब्रेरियन, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं।
यूनिवर्सिटी में 140 खाली पदों पर भर्ती होना हैइन पदों के लिए 6 मार्च 23 से आनलाइन आवेदन की अंतिम डेट तय की गई है। वहीं आवेदकों के लिए डॉक्टर गौर विवि की वेबसाइट Website: www.dhsgsu.edu.in पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।
यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के करीब 94 और एसोसिएट प्रोफेसर के 53 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए भी प्रशासन नोटिफिकेशन जारी करेगी। ऐसा होने से यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की कमी दूर की जा सकती है। साथ ही एक साथ यदि 146 के लगभग प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर आएंगे तो विवि में पीएचडी की सीटें भी बढ़ेंगी। प्रोफेसर के अंडर में 8 और एसोसिएट प्रोफेसर के अंडर में एक साथ 6 रिसर्चर पीएचडी कर सकते हैं। इस हिसाब से विवि में पीएचडी की 1,070 सीट बढ़ जाएंगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि यहां रिसर्च काम बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू, घर घर जा रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…