होम / Burhanpur : गणपति नाका पुलिस ने किया महिला के कत्ल का खुलासा, पड़ोसी निकला कातिल

Burhanpur : गणपति नाका पुलिस ने किया महिला के कत्ल का खुलासा, पड़ोसी निकला कातिल

• LAST UPDATED : December 26, 2022

बुरहानपुर: बुरहानपुर के गणपति नाका पुलिस ने पांचपुल के पास हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति ने की थी। गणपति नाका पुलिस को सहंगुबाई पति सिकदार भील ,उम्र 45 साल पांचपुल की मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। थाना गणपत टीम द्वारा भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाये गये। मृतका के पति से पूछताछ की गई।

संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले पवन पिता भभुतसिंह मोरे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करते उसके द्वारा सहंगुबाई की हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी पवन कई सालो से मृतका के मकान के पास ही बाड़े में रहता था और उसका मृतका के घर आना जाना था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि शुक्रवार की रात उसने पांचपुल के पास बाड़े में गाय भैंस बांधने के बाद पड़ोस में रहने वाली सहंगुबाई के घर जाकर उसके साथ गलत काम करने की माँग की।

जिसका मृतका द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा गुस्सा होकर सहंगुबाई को खटिया पर गिरा कर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। फिर लाश को घर से उठाकर पास के खेत में फेंक दिया था। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस द्वारा आरोपी ‘पवन’ को गिरफ्तार किया गया है। गणपति नाका पुलिस द्वारा आरोपी को केवल 24 घंटे में ही गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।