होम / Burhanpur: यूथ कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नरेंद्र मोदी के खिलाफ की नारेबाजी

Burhanpur: यूथ कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नरेंद्र मोदी के खिलाफ की नारेबाजी

• LAST UPDATED : March 25, 2023

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में भी भाजपा सरकार के विरोध में यूथ कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तानाशाही का आरोप लगाया, लोकतंत्र की हत्या करने और तानाशाही करने का आरोप लगाया।

  • भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नरेंद्र मोदी के खिलाफ की नारेबाजी
  • लोकतंत्र की हत्या करने और तानाशाही करने का लगाया आरोप

पुतला दहन कर नरेंद्र मोदी के खिलाफ की नारे बाजी

राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा कड़ा रवैय्या अपनाने पर पूरे देशभर में कांग्रेस द्वारा विरोध के स्वर उठने लगे है इसी के तहत आज जय स्तम्भ चौराहे पर यूथ कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे बाजी की गई। वहीं मोदी सरकार को तानाशाही सरकार बताते हुए आरोप लगाया, मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी जैसे नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया और आक्रोश व्यक्त किया गया।