होम / MP: माता सीता वाले बयान को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

MP: माता सीता वाले बयान को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

• LAST UPDATED : December 21, 2022

इंडिया न्यूज, उज्जैन ( ujjain -Madhya Pradesh)

MP: उज्जैन में भाजपा विधायक और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के माता सीता वाले बयान को लेकर पुतला दहन किया गया है। जानकारी मिली है कि यह पुतला उन्ही की विधानसभा क्षेत्र में टावर चौक पर पुतला दहन किया गया है। आपको बता दें कि यहाँ शहर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि भदोरिया और एन एस यु आई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतेश के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारे लगाते हुए पहुंचे और मंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका गया।

पुतला दहन के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई | दरअसल कार्यकर्ता पुतला जला रहे थे तो पुलिस ने बुझाने की कोशिश की इस दौरान कार्यकर्ता पुतला लेकर भागे।

यह भी पढ़े: MP News: खाद न मिलने पर किसान हुए आक्रोशित, घंटाघर पर किया चक्का जाम

आपको बता दें की रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री डा. यादव नागदा में कारसेवकों का सम्मान करने पहुंचे थे। इसी दौरान रामजी के जीवन में घटित घटनाओं पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीता माता के बच्चों को जंगल में जन्म लेना पड़ा, वह माता इतने कष्ट के बावजूद भी पति के प्रति कितनी श्रद्धा करती है कि वह कष्टों को भूलकर भगवान राम के जीवन की मंगल कामना करती है। बच्चों को संस्कार देती है। आम तौर पर आज का समय हो तो यह तलाक के बाद का जीवन समझ लो आप। माता सीता के धरती में समाने को लेकर भी मंत्री यादव ने कहा कि पृथ्वी फट गई और माता उसमें समा गई। सरल और सरकारी भाषा में कहा तो उनकी पत्नी ने उनके सामने शरीर छोड़ा। आज इसे आत्महत्या के रूप में माना जाता है।

यह भी पढ़े: MP News : महाराष्ट्र से मप्र लौटी उमा भारती, फिल्म पठान विवाद पर बोली- सेंसर बोर्ड को विवादित अंश व गीत हटाने चाहिए

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox