इंडिया न्यूज़, Bhopal News : उत्तरकाशी जिले में एक बस खाई में गिर गई। जिससे 26 लोगों की मौत हो गई। बस उत्तरकाशी के पुरौला में डामटा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस में मध्य प्रदेश के पन्ना के 28 यात्री सवार थे। सभी तीर्थयात्री थे और तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रहे थे। बस हादसे में घायल मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के श्रद्धालुओं को देखने देर रात देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचा।
घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। इलाज के संदर्भ में डॉक्टर्स से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की बस के खाई में गिरने से मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। घायलों के इलाज और शवों को वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने से पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमारी टीम उत्तराखंड सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। घायलों के इलाज और शवों को वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। CM ने ट्वीट किया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के उत्तरकाशी जिले के दमटा के पास खाई में गिरने से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े: आइए आज संकल्प लें कि पेड़ लगाकर धरती को बचाने में मदद करेंगे : सीएम शिवराज सिंह चौहान
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…