ट्रेंडिंग न्यूज़

Byaj Mafi Yojana 2023: कृषक ब्याज माफी योजना का किया गया शुभारंभ, ब्याजों से मुक्त होंगे किसान

India News (इंडिया न्यूज़), Byaj Mafi Yojana 2023: कर्नाटका चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद भाजपा वापस से कुर्सी संभालने में जुट गई है। धर्म की राजनीति छोड़कर एक बार फिर से जनता की सेवा की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषक ब्याज माफी योजना 2023 का शुभारंभ किया है। आज से ब्याज माफी के लिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन भरवाए जाएंगे। बता दें कि इस योजना के तहतत 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों को लाभ मिलेगा।

  • 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों को मिलेगा लाभ
  • सरकार चला रही है सीएम जन सेवा अभियान

कांग्रेस के धोखे से परेशान हुए किसान

प्रदेश के राजधानी भोपाल में स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री शिवरात्रि कहां ने कहा कि हम प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दे रहे साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस पर कंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल कर्ज माफी का झूठा वादा किया था। लेकिन हम किसानों के लिए आज से ब्याज माफी अभियान शुरू कर रहे हैं।

कांग्रेस ने जिन किसानों को धोखा देकर डिफॉल्टर बनाया था। आज उन किसानों से हम कर्ज मुक्त करने जा रहें हैं। कांग्रेस द्वारा घोषणा किया गया था कि 10 दिन में कर्ज माफी कर दिया जाएगा। जिसके कारण किसान कर्ज नहीं चुकाए थें लेकिन कांग्रेस बाद में अपने वादे से पीछे हट गई। जिसके कारण कई किसान डिफॉल्टर बन गए। उनके सिर पर ब्याज चढ़ने लगा जिसे उतारना किसानों के लिए मुश्किल होता चला गया।

जनता की सेवा में लगी है सरकार

प्रदेश सरकार ने किसानों का ख्याल रखने का फैसला लिया है। उनके सिर से ब्याज उतारने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सीएम जन सेवा अभियान चलाया जा रहा है। आज इस अभियान का चौथा दिन है। इस अभियान के तहत प्रदेश में 33 हजार शिविर में 11लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। जिसमें से 50 फ़ीसदी आवेदनों को स्वीकृत कर दिया गया है। बीजेपी सरकार लगातार जन सेवा अभियान चला रही है।उन्होंने उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है। जिसकका लाभ जनता को मिल रहा है।

Also Read: कूनो नेशनल पार्क में रह रहे चीतों का हाल, 3 की मौत 4 शावकों को हुआ जन्म

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago