बागेश्वर धाम बाबा के समर्थन में शुरू हुई मुहिम

अशोकनगर। Campaign started in support of Bageshwar Dham Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ दिनों से देश भर के मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, जब से नागपुर से उनके खिलाफ अंधविश्वास फैलाने और उनके खिलाफ भागने की घटनाएं सामने आईं, कुछ लोगों ने उन्हें चुनौती दी और अपनी ताकत साबित करने को कहा, जबकि कुछ करोड़ों लोग उनके समर्थन में आगे आए।

इसी कड़ी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष में अशोक नगर में एक नया अभियान शुरू किया गया है।

समर्थन पत्र किया जारी

इधर बालाजी भक्त मंडल ने बागेश्वर धाम के महाराज के पक्ष में समर्थन पत्र जारी किया है। दो प्रतियों में रसीद जैसे समर्थन पत्र में लोग अपने नाम व अन्य जानकारी के साथ खुद को बागेश्वर धाम सरकार व सनातन धर्म का समर्थक बता रहे हैं।

लाईन में लगकर विधायक ने भरा समर्थन पत्र

बताया जा रहा है कि अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी सहित करीब 500 अन्य लोगों ने पहले दिन समर्थन पत्र भरे हैं। विधायक ने स्वयं समर्थन पत्र लाइन में लगकर समर्थन पत्र भरा हैं। साथ ही विधायक जज्जी ने उन लोगों की भी आलोचना की है। जो पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे हैं।

गांव-गांव जाकर जुटाया समर्थन

श्री तरवाले बालाजी भक्त मंडल से जुड़े लोगों का कहना है कि पूरे अशोकनगर जिले में यह अभियान चलाया जाएगा और गांव-गांव जाकर समर्थन पत्र जुटाए जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में जब सभी समर्थन पत्र एकत्र कर लिए जाएंगे, तब यह संख्या निकलेगी कि अशोक नगर के कितने लोगों ने बागेश्वर धाम सरकार को समर्थन पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें : भाजपा कार्यालय के सामने शिव मंदिर पर बुलडोजर चलाने पर कटा बवाल

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago