India News (इंडिया न्यूज़), Caste Census: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब दो महीने का समय बचा है। विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय और स्थानिय नेता तैयारी में जुट गए हैं। सारी पार्टियां अपनी ओर से जनता को वादा करने में लगी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे की घोषणा कर दी है। इन घोषणाओं में कई तरह के वादें किए गए हैं। जिसमें जातिगत जनगणना कराने के बात को भी शामिल किया गया है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकॉउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ के साथ,11 वचनों की सौग़ात। जिसमें महिलाओं को 1500 रूपये महीने, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली फ़्री, 200 हाफ, किसानों का कर्ज होगा माफ, पुरानी पेंशन योजना लागू होगी, 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ़्री, किसानों के बिजली बिल माफ, ओबीसी को 27% आरक्षण, 12 घंटे सिंचाई के लिये बिजली, किसानों के मुकदमे वापस होंगे और जातिगत जनगणना कराने की बात कही गई है।
बता दें कि भारत के अलग-अलग राज्यों में जातिगत जनगणना की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। पहले बिहार में इसकी मांग हो रही थी। वहीं अब मध्यप्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में जातिगत जनगणना की मांग दशकों से हो रहा है। लोग इसकी मांग अलग-अलग जातियों की संख्या के आधार पर नौकरी में मिलने वाले आरक्षण और सरकारी योजनाओं के लाभ के कारण कराना चाहते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कई घोषणाएं की है। जिसमें महिलाओं को लाडली बहना योजना की माध्यम से हर महीने 1000 रुपए की राशि दी जा रही है। जिसे अक्टूबर में बढ़ा कर 1250 कर दिया जाएंगा।
Also Read: आज निकलेगी बाबा महाकाल की शाही सवारी, आखिरी बार बाबा जानने निकलेंगे प्रजा का हाल
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…