होम / Balaghat: धान की चोरी करते हुए रंगेहाथ धराया, ग्रामीणों ने करी जमकर धुनाई!

Balaghat: धान की चोरी करते हुए रंगेहाथ धराया, ग्रामीणों ने करी जमकर धुनाई!

• LAST UPDATED : December 15, 2022

इंडिया न्यूज, बालाघाट (Balaghat-Madhya Pradesh)

Balaghat: बालाघाट में इस वक्त समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है। जिसके चलते चोर भी अब सक्रिय हो गए है। लेकिन चोर कितनी भी चोरी कर ले एक दिन पकड़ में आता ही जरूर है। इस कड़ी में 14 दिसंबर की रात को वारासिवनी तहसील के अंतर्गत ग्राम लड़सड़ा में धान खरीदी केन्द्र में एक व्यक्ति को धान की चोरी करते हुए पकड़ा लिया गया।

जिसके बाद उस चोर की जमकर कुटाई की गई। कुटाई करने के बाद उस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने उस चोर को गिरफ्तार कर एफआईआर भी दर्ज कर ली है। इस घटना से पता चलता है कि खरीदी करने वाले चोरी की घटनाओं के लेकर काफी जागरुक है।

यह भी पढ़े: MP Government Job: MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 2716 पदों पर भर्ती

Balaghat: कई बोरियों चोरी करने की है संभावना

आपको बता दें कि देवे कि लड़सड़ा में लक्ष्मी तेजस्विनी महिला स्व सहायता समूह धान खरीदी केन्द्र को संचालित कर रही है। इसी लड़सड़ा केन्द्र पर खरीदी गई धान में से धान की बोरी चोरी करते हुए चोर को  पकड़ा गया है। बताया जा रहा है चोर का नाम खिलेश है। जो धान की बोरी को केन्द्र से 100 मीटर दूरी तक ले गया था। पर तभी उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि इस पर और भी धान की बोरियों की चोरी किये जाने की संभावना है। खरीदी केन्द्र की महिला सदस्यों ने रात में ही पंचनामा बनाकर चोरी किये गये धान को लेकर खिलेश लिल्हारे के खिलाफ वारासिवनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े: Tikamgarh: टीकमगढ़ में 35 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox