होम / CBI Raid: भोपाल में CBI की रेड, सेना के इंजीनियर को एक लाख की घूस लेते पकड़ा

CBI Raid: भोपाल में CBI की रेड, सेना के इंजीनियर को एक लाख की घूस लेते पकड़ा

• LAST UPDATED : November 3, 2022
CBI Raid: भोपाल में सीबीआइ ने बुधवार को बैरागढ़ में सेना के एक इंजीनियर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़़ा। जानकारी मिली है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लीया है। जिसके बाद सीबीआइ ने उसके और उसके साथी आरोपितों के कार्यालय में भी छापा मारा।
आरोपी की पहचान गैरीशन जी. जान कैनेडी के रुप में हुई है। जिसे सीबीआई ने  एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।साथ ही इस मामले में सीबीआइ ने कैनेडी से जुड़े दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बाकी दोनों आरपितों का नाम राजेंद्र सिंह यादव और अरुण बताए गए है। जो की सेना के असिस्टेंट इंजीनियर  राजेंद्र सिंह यादव और जूनियर असिस्टेंट क्लर्क अरुण है। यह दोनों कैनेडी के साथ ही मिले थे। शिकायत करने वाली फर्म यहां मानव संसाधन की आपूर्ति करती थी। इसी संबंध में आरोपितों ने रिश्वत की मांग की थी। फर्म के संचालक ने इसकी शिकायत सीबीआइ से की थी।