प्रदेश की बड़ी खबरें

Celebrities in mahakal: महाकाल में लगा सेलिब्रिटीज का तांता, एक नहीं बल्कि तीन सितारों ने किया महाकाल का दर्शन, यहां देखें तस्वीर

India News (इंडिया न्यूज़), Celebrities in mahakal: मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में आए दिन सेलिब्रिटीज का आना जाना लगा रहता है। इसी क्रम में आज महाकाल परिसर में एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन सेलिब्रिटी महाकाल दरबार पहुंचें। सुबसे पहले सुबह में बॉलिवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के साथ भगवान महाकाल का आर्शीवाद लिया। इनके साथ इंडियन क्रिक्रेटर शिखर धवन भी नजर आएं।

  • अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के साथ पहुंचे
  • माता-पिता के साथ नजर आई साइना

भस्म आरती में शामिल

इस दौरान अक्षय कुमार पीले रंग के कपड़ो में भगवान महाकाल के भस्म आरती में शामिल हुएं। वहीं शिखर धवन सफेद रंग के कपड़ो में दिखें। दोनों ने नंदी हॉल से भस्म आरती का दर्शन किया।

इसके बाद गर्भ गृह में सबने पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर अक्षय और शिखर के साथ अक्षय के बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका हीरानंदानी भी दिखीं।

निवेद आरती में शामिल

वहीं बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल निवेद आरती के दौरान महाकाल के दर्शन के लिए महाकाल पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता भी नजर आएं। साइना ने नंदीहाल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कुछ सवालों का जबाव भी दिया है।

जल्द करुंगी वापसी

वापसी की बात पर उन्होंने कहा कि मैं अपनी डॉक्टर के संपर्क में हूं। जल्द ही वापसी करूंगी। वहीं महाकाल के उन्होंने महाकाल दर्शन को लेकर कहा कि मैंने सूना है कि यहां सारी मनोकामना पूरी हो जाती है।

इसलिए मैं भी दर्शन के लिए आ गई। एक पत्रकार द्वारा राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि अभी मैं अच्छा खेल रही हूं। आग देखते हैं क्या होगा।

Also Read: पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी कुमारी गिरफ्तार

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago