होम / Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 द्वारा आई चांद की तस्वीर, 4 हजार किमी की दूरी बची, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 द्वारा आई चांद की तस्वीर, 4 हजार किमी की दूरी बची, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

• LAST UPDATED : August 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Chandrayaan 3: देश और देश में रहने वाले सभी लोगों के लिए आज गर्व का दिन है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के तीसरे मानवरहित चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली फोटो शेयर किया है। बता दें कि चंद्रयान 3 बीते 5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा में प्रवेश कर लिया था। जिसकी आधिकारिक जानकारी मिशन के ट्वीटर हैंडल से दी गई थी।

  • चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा
  • चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए तैयार

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के सभी लोगों को बधाई दिया है। साथ ही उन्होंने वैज्ञानिकों का अभिनन्दन भी किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि चंद्रयान की एक और उपलब्धि! चंद्रयान 3 द्वारा चन्द्रमा का बनाया गया वीडियो वास्तव में विशेष है और सभी देशवासियों को गर्व से भरने वाला है। isro के वैज्ञानिकों और टीम के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई और अभिनन्दन!

चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग

बता दें कि चंद्रयान-3 अबतक सफल रुप से जा रहा है और इसरों के वैज्ञानिक यह उम्मीद कर रहें हैं कि विक्रम लैंडर इस महीने के 23 तारीख को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। गौरतलब हो कि चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए तैयार किया गया था, जहां पर अभी तक कोई भी देश नहीं पहुंचा पाया है। बता दें कि बिना किसी गड़बड़ी के चंद्रमा के करीब पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा, ‘‘मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।”

Also Read: कमलनाथ ने दिया CM शिवराज को कांग्रेस ज्वाईन करने का ऑफर! 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox