प्रदेश की बड़ी खबरें

Chandrayaan 3 landing: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री ने लगावाएं भारत माता के जयकारे, दिग्विजय सिंह ने बताया जवाहर लाल नेहरू का दृष्टिकोण

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3 landing: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसरो के दफ्तर से लेकर हर देश के हर गली मोहल्ले में खुशी की लहर है। इसरो की इस सफलता को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं ने बधाई देते हुए अपने कार्यक्रम के बीच में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है।

आज हमें गर्व है की दुनिया भारत के पीछे खड़ी है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूदा लोगों से कहा कि देखो इस स्क्रीन पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड कर गया है। वहीं उन्होंने सबसे ताली बजाने की अपील की और भारत माता की जयकारे भी लगावाया है। वहीं इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत ने अपने झंडे गाड़ दिए।

वहीं कार्यक्रम से निकलते ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी गौरवान्वित हैं। देश खुशियों से भर गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है।

  • इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी
  • यह पं. जवाहर लाल नेहरू और श्रीमती इंदिरा गांधी का दृष्टिकोण है

दिग्विजय सिंह ट्वीट

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि चंद्रमा पर #चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। यह पं. जवाहर लाल नेहरू और श्रीमती इंदिरा गांधी का दृष्टिकोण है। भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर उतरा।

चंदा मामा बस एक टूर

इसरो के इस सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि “कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं” साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी है।

Also Read: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, प्रधानमंत्री ने कहा- sky is not the limit

shanu kumari

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago