होम / Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को लेकर सियासी गलियारों में मची हलचल, दिग्विजय सिंह के बयान पर राजनीति तेज

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को लेकर सियासी गलियारों में मची हलचल, दिग्विजय सिंह के बयान पर राजनीति तेज

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: आज सारे भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का तीसरा चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है। जिसे लेकर पूरी दुनिया का नजर भारत की ओर है। आज अगर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतर जाता है तो भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला बना जाएगा। भारत के इस उपलब्धि पर पूरा देश भारत की प्रशंसा करने में लगा है तो वहीं हमारे देश के नेता इस पर भी राजनीती करने से थक नहीं रहे हैं।

  • चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह
  • 17 महीने में वेतन नहीं मिला

दिग्विजय सिंह का बयान

चंद्रयान-3 को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, “हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम भगवान से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। लेकिन अखबारों में ऐसी खबरें हैं कि जिन वैज्ञानिकों ने ऐसा किया उन्हें 17 महीने में वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।”

सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना

वहीं उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश के BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ,दिग्विजय सिंह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह इस पर सवाल उठा रहे हैं तो हर किसी को चंद्रयान-3 और हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्हें चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वहीं चंद्रयान-3 को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश को गर्व है। मैं सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है। बता दें कि वैज्ञानिकों द्वारा लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read: महाकाल मंदिर में CM शिवराज के खिलाफ लगे नारे, दर्शन के लिए तरसे भक्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox