Chhatarpur : कड़ाके की ठंड से किसानों का फसल हुआ बरबाद, किसान मुआवजे की कर रहा है मांग

छतरपुर: कड़ाके की ठंड से हर कोई परेशान है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों और किसानों को हो रही है। जहां गरीब लोगों को इस ठंड में एक वक्त की रोटी जुटाने के लिए काफी मस्तक करना पड़ रहा है। वहीं किसान ठंड के कारण बरबाद हो रही फसलों से परेशान हैं। छतरपुर के किसान भी इसी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

छतरपुर जिले के बकस्वाहा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई कड़ाके की सर्दी के चलते पाला पड़ने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। पाले का बुरा असर खेतों में खड़ी चना, अरहर, मसूर, सहित सब्जियों की फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। तापमान गिरने से चना, मसूर, बटरा, आलू, टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च की फसलें पाला की चपेट में आ गईं।

किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते पिछले लंबे समय से फसलें बर्बाद हो रही हैं। पिछली फसल के दौरान अधिक वर्षा ने फसलों को बर्बाद कर दिया था, इस बार भी मुश्किल से खाद बीज जुटाकर समय पर फसलों की बुआई की थी। इस समय चना और अरहर की फसल काफी अच्छी थी, मगर उसे पाले ने बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सब्जी उत्पादक किसानों का कहना है कि सब्जी की पैदावार में अधिक लागत आ रही है।

वहीं, तापमान में आई गिरावट के चलते फसलों को पाले से काफी नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में तामपान में और गिरावट आने की आशंका से किसान अपनी फसलों को लेकर काफी चिंतित हैं। किसान बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग कर रहा है, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago