होम / छतरपुर: रील बनाने का जुनून हो सकता है जानलेवा, साइकिल से स्टंट करते हुए गिरा नाबालिग लड़का

छतरपुर: रील बनाने का जुनून हो सकता है जानलेवा, साइकिल से स्टंट करते हुए गिरा नाबालिग लड़का

• LAST UPDATED : December 16, 2022

छतरपुर:आजकल के युवा अपना ज्यादा वक्त शोसल मीडीया पर बिताते है। शोसल मिडिया पर ज्यादा लाइक्स और कमेंट के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार हैं, शोसल मिडिया पर फेमस होने के लिए वह अपने जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। जो की एक चिंता का विषय होता जा रहा है। छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बता दे एक नाबालिक लड़का शोसल मिडिया पर रील बनाने के लिए साइकिल से स्टंट कर रहा था। जिससे उसका बैलेंस बिगड़ा और वह गिर गया।

नाबालिग को गंभीर चोट आई है। घायल नाबालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनो ने कहा है कि बच्चों पर इंस्टाग्राम में रील बनाने का बच्चो पर जुनून सवार है।

इंस्टाग्राम में रील क्या है?

Instagram Reels एक शार्ट वीडियो शेयरिंग फीचर है, जिसमे 15 सेकॅन्ड तक के वीडियो गाने के साथ शेयर किए जा सकते हैं। इंस्टाग्राम रील्स में आप अपनी पसंद का कोई भी गाना चुनकर उसपर वीडियो बना सकते हैं।

इसमें भी tiktok की तरह ही बहौत सारे फीचर्स दिए गए हैं, जिनका की उपयोग करके वीडियो बनाया जा सकता है। और इसके बाद इसे इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया जा सकता है।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox