होम / खंडवा: मुख्यमंत्री का खंडवा में आगमन, पहुंचने से पहले कांग्रेस के 10 नेता गिरफ्तार

खंडवा: मुख्यमंत्री का खंडवा में आगमन, पहुंचने से पहले कांग्रेस के 10 नेता गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 4, 2023

बता दें कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खंडवा में आगमन हुआ है। मुख्यमंत्री का आज का खंडवा दौरा लाडली बहना योजना सम्मेलन को लेकर आयोजित किया गया है। लेकिन शिवराज सिंह के आने से पहले पुलिस ने कांग्रेस के 10 नेताओं को घसीटते हुए थाने ले गई है।

  • क्या है पूरा मामला
  • कई कार्यक्रम हुए रद्द
  • प्रतिपक्ष का बयान
  • सीएम का रोड शो

क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे को लेकर पहले से तैयारी की जा रही थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री के पहुंचने के कुछ देर पहले पुलिस ने कांग्रेस के 10 से ज्यादा नेताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की रणनीति बना रहे थे। जिसके पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कई कार्यक्रम हुए रद्द

आज खंडवा में मुख्यमंत्री को अनेको कार्यक्रम में शामिल होना था। जिसमें की जिले के चारों विधानसभाओं के 140‎ करोड़ रुपए के कामों का एक साथ भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाना था। लेकिन विधायकों की मांग को देखते हुए इसे एक दिन पहले यानि की सोमवार की शाम को सीएम के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया।‎

प्रतिपक्ष का बयान

गिरफ्तार होने से पहले मुल्लू राठौर ने कहा कि वे लोग मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हे गुंडागर्दी कर गिरफ्तार कर लिया है। ये लोकतंत्र की हत्या है। मैं निर्वाचित पार्षद हूं साथ ही साथ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी हूं। हम तो बस मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे।

सीएम का रोड शो

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे पहुंचे। जिसके बाद करीब 2 किलोमिटर का रोड शो शुरू किया गया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री का स्वागत महिलाओं ने ढ़ोल बजाकर किया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox