होम / ‘खेलते वक्‍त पानी के पोखर में गिरे बच्‍चें’, दो की मौत!

‘खेलते वक्‍त पानी के पोखर में गिरे बच्‍चें’, दो की मौत!

• LAST UPDATED : March 29, 2023

children drowning in dhar: मध्यप्रदेश के धार जिले के गुणावद में एक बेहद दुखद हादसा हो गया है। जहां एक पोखर में 2 बच्चों कि पोखर में गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद मातम का माहौल बन गया।

खेलते वक्त फिसला पैर!

बताया जा रहा है कि सादलपुर थाने के ग्राम गुनावड़ में फोरलेन के समीप गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके पास पानी रोकने के लिए बड़ा गड्ढा बना दिया गया था। उसी गांव के विराट और हर्ष अपने दूसरे साथी बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी बीच गड्ढे के पास खेलते समय बच्चों का पैर फिसल गया और वह उस गड्ढे में डूब गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे के आसपास चिकनी मिट्टी होने के कारण यह हादसा हुआ।

दोनों बच्चों की मौके पर हो गई मौत!

घटना के बाद दोनों बच्चों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया है। अब से कुछ देर पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार के सदस्य गोपाल के मुताबिक बच्चे कब गड्ढे के पास गए और अंदर डूब गए। इसकी कोई जानकारी नहीं थी। साथ खेल रहे बच्चों ने आकर बताया कि दोनों गड्ढे में गिर गए हैं। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाल कर निजी वाहन से धार लाया गया।

ये भी पढ़ें :- “कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन में पीएम की फोटो पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल”, दो कांग्रेसी गिरफ्तार!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox