India News(इंडिया न्यूज़),CM Mohan: वनवास के दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जहां से गुजरे मध्य प्रदेश में उन स्थानों को तीर्थ स्थल क्षेत्र बनाया जाएगा। साथ ही 22 जनवरी को प्रदेश के सभी मंदिरों को सजाया भी जाएगा, सरकार अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों पर पुष्पवर्षा भी करवाएगी। ये बात सीएम यादव ने जबलपुर के गैरिसन मैदान में आयोजित जनसभा में कही। सीएम मोहन सरकार गठन के बाद पहली बार जबलपुर पहुंचे थे।
सरकारा रामभक्तों पर करवाएगी पुष्पवर्षा (CM Mohan)
बता दें कि 22 जनवरी को प्रदेश की जनता तीसरी बार प्रदेश में दीपावली मनाएगी। पहली बार परंपरागत दीवाली 12 नवंबर को मनाई, फिर बीजेपी की प्रचंड जीत पर 3 दिसंबर को और अब अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दीवाली मनाई जाएगी। इस दिन प्रदेश के सभी मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा।
सरकरा अयोध्या जाने वाले राम भक्तों पर पुष्पवर्षा करेगी। सीएम मोहने ने मंच से ही 100.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 308.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
ये भी पढ़ें :