होम / CM Mohan: CM यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर कही ये बड़ी बात

CM Mohan: CM यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर कही ये बड़ी बात

• LAST UPDATED : January 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज),CM Mohan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम स्व. कर्पूरी ठाकुर को कही कि मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के फैसले पर पीएम मोदी का आभार माना है। साथ ही सीएम यादव  ने कहा कि बिहार के यशस्वी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री ठाकुर ने पिछड़े वर्ग और वंचितों की लड़ाई में सामाजिक न्याय के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है । श्री ठाकुर को भारत रत्न के लिए मनोनीत करने का फैसला लोकतंत्र के लिए गौरव की बात है।

ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय अद्वितीय- CM

साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में भी देश की कई महान हस्तियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के आधार पर भारत रत्न से सम्मानित किया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय अद्वितीय एवं प्रेरणादायी कदम है। इससे लोकतंत्र के साथ-साथ भारत सरकार का मान बढ़ा है और वंचितों और पिछड़े वर्ग में विश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox